Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कब है सूर्य का Scorpio में गोचर, क्या दान करने से बदल जाएंगे दिन, क्या होगा असर?

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (06:28 IST)
Sun enters scorpio 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है। सूर्य के राशि बदलने को सूर्य संक्रांति कहते हैं। सूर्य इस बार तुला राशि से निकलकर वृश्‍चिक राशि में प्रवेश करके गोचर करेगा। वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं। संक्रांति पर दान करने का खासा महत्व है। आओ जानते हैं कि सूर्य कब करेगा वृश्‍चिक राशि में गोचर और क्या दान करने से बदल जाएंगे आपके दिन।
 
कब करेगा सूर्य राशि परिवर्तन :16 नवंबर 2022 बुधवार को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्‍चिक राशि में गोचर करने लगेगा। वैसे मेष, मकर, मिथुन और कर्क संक्रांति का ज्यादा महत्व बताया गया है। वृश्‍चिक संक्रांति भी कई अन्य मामलों में महत्वपूर्ण है। संक्रांति का सम्बन्ध कृषि, प्रकृति और ऋतु परिवर्तन से भी है।
ALSO READ: वृश्चिक संक्रांति का महत्व, सूर्य पूजा का समय, मंत्र और दान की सूची
वृश्‍चिक संक्रांति का दान : संक्रांति के दिन दान पुण्य का खास महत्व होता है। इसलिए इस दिन गरीब लोगों को भोजन, वस्त्र आदि दान करना चाहिए। संक्रांति के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद गुड़ और तिल का प्रसाद बांटाना चाहिए। मान्यता के अनुसार वृश्‍चिक संक्रांति के दिन गाय दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। हालांकि आप यथाशक्ति कुछ भी दान कर सकते हैं। खासकर वस्त्र, कंबल, तिल, गुड़, आटा, दाल और अनाज दान करने का महत्व है। 
वृश्‍चिक संक्रांति का असर : वृश्चिक राशि सभी राशियों में सबसे संवेदनशील राशि है जो शरीर में तामसिक ऊर्जा, घटना-दुर्घटना, सर्जरी, जीवन के उतार-चढ़ाव को प्रभावित और नियंत्रित करती है। यह जीवन के छिपे रहस्यों का प्रतिनिधित्व भी करती है। वृश्चिक राशि खनिज और भूमि संसाधनों जैसे कि पेट्रोलियम तेल, गैस और रत्न आदि के लिए कारक होती है। वृश्‍चिक राशि में सूर्य अनिश्चित परिणाम देता है। इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और पितृ दोष समाप्त होता है। छोटे कार्यों के लिए यह संक्रांति शुभ है। भण्डारण में वृद्धि होगी लेकिन महंगाई बढ़ेगी। लोगों को कष्ट होगा। दो राष्‍ट्रों के बीच संबंध में मधुरता आने की संभावना है।
 
दान का फल : इस दिन दान करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। पितृदोष दूर होता है और सभी तरह के संकट समाप्त होकर जातक सुख समृद्धि को प्राप्ति करता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments