Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Astrology : आपके कान के आकार बताएंगे आपका चरित्र और भविष्य

Samudrik shastra: कान की बनावट से जानें अपना भविष्य

WD Feature Desk
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (16:52 IST)
Shape of your ear
Future from the shape of ears:  हमारे कान के आकार भी बहुत कुछ कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ, पैर, उंगलियों, कान की बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कानों की बनावट से व्यक्ति का चरित्र और भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। आओ जानते हैं कि क्या कहते हैं आपके कान। आप भी जानिए अपना भविष्य। 

  • गोल कान
  • लंबे कान
  • मोटे कान
  • पतले कान
  • बड़े कान
अधिक लंबे कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि कान लंबे हैं तो जातक व्यवहारिक, मेहनती, भावुक, तेज दिमाग, बुद्धिमान, वाक्-चातुर्य तथा व्यवहारकुशलता होता है। इसी के साथ ही वह जीवन में सुख और समृद्धि को प्राप्त करता है। हालांकि ऐसे लोगों में संदेह और भय है तो यह लोग धनहीन और कृपण हो सकता है।
 
चौड़े कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चौड़े कान वाले लोग मेहनती, दयालु और दान पुण्य करने वाले होते हैं। ये लोग अवसर का फायदा उठाना जानते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
 
मोटे कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मोटे कान वाले लोग स्वार्थी और साहसी होते हैं। ऐसे लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने में ही लगे रहते हैं। इन पर भरोसा करना कठिन होता है। ये परिश्रम से नहीं बल्कि और किसी रास्ते से सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।
 
पतले कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पतले कान वाले लोग बुद्धिमान होते हैं। संदेह और भय भी इनमें रहता है। ये आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ये लोग धन प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। बेहद छोटे और पतले कान वाले लोगों को दयनीय माना जाता है।
गोलाकार कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान नीचे से गोल आकार के होते हैं वे दृढ़ विचार होने के साथ साथ परिश्रमी भी होते हैं। उनके जीवन में मान-सम्मान, धन और सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं होती हैं।
 
बड़े कान : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति तेज दिमाग, बुद्धिमान और ईमानदार होता है। यह मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करता है और जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त करता है।
 
कानपटी से जुड़े हों: अक्सर आपके देखा होगा कि कई लोगों के कान कनपटी या नीचे गाल से जुड़े होते हैं। ऐसा व्यक्ति अपने बुद्धि एवं योग्यता के बल पर सुख एवं समृद्धि प्राप्त करने में सफल होता है।
 
नीचे से गोलाई वाले कान : अक्सर आपके देखा होगा कि कई लोगों के कान नीचे से गोलाई लिए हुए यानी गाल से जुड़े हुए नहीं होते है। ऐसे जातक दृढ़ विचार के होते है। उनमें भोगवृत्ति होती है। हलांकि यह जीवन में मान सम्मान और यश के साथ ही धन प्राप्त करने में भी सफल होते हैं।
 
उभरी मोटी पपड़ी वाले कान : ऐसे जातक भक्त परायण होते हैं और जीवन में यश प्राप्त करते हैं।
 
बंदर जैसे कान : ऐसे जातक अहंकारी, क्रोधी, कामी और लोभी होते हैं। सदा मोह से ग्रस्त रहकर दुखमय जीवन भोगते हैं। इनके जीवन में स्थिरता नहीं होती है तथा ये दरिद्र होते हैं।
 
कानों पर बाल : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि कानों पर बाल है तो ऐसा जातक चतुर, स्वार्थी होने के साथ साथ ही दंभी भी रहता है। हालांकि ऐसे जातक व्यवहारकुशल भी होते हैं। इस तरह की कानों की बनावट वाले जातक धन कमाने में किसी चीज की परवाह नहीं करते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments