Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Shani transit in Sagittarius 2019 : शनिदेव देंगे अब राहत, जानिए मार्गी शनि का आप पर क्या होगा असर

Webdunia
शनि देव 18 सितंबर को अपनी चाल बदल रहे हैं। यानी वक्री शनि अब मार्गी होंगे। मार्गी होने पर शनि की साढ़े साती, ढैया के साथ शनि से पीड़ित लोगों को कष्टों से राहत मिलेगी। 141 दिन बाद वक्री शनिदेव 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। 
 
शनिदेव 24 जनवरी 2020 तक मार्गी रहेंगे। शनिदेव इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को वक्री हुए थे। शनि के मार्गी होने का अलग-अलग असर 12 राशियों पर पड़ेगा।
 
धर्मग्रंथों में शनिदेव को क्रूर होने के साथ न्याय के देवता माना जाता हैं। शनिदेव मनुष्य के कर्म के आधार पर उसे फल प्रदान करते हैं। फिलहाल शनि धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन अब यह 18 सितंबर से धनु राशि में ही वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इनके मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
मार्गी शनि धनु राशि में अगले वर्ष 24 जनवरी तक रहेंगे। इसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि का स्वामी गुरु है। धनु राशि में शनि के साथ केतु भी रहेंगे। शनि कर्म और सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। शनि मकर व कुंभ राशि का स्वामी है। शनि तुला राशि में उच्च का व मेष राशि में नीच का हो जाता है।
 
राशियों पर प्रभाव : इन खास राशियों की चमक सकती हैं किस्मत 
 
मेष : शनि आपकी राशि के नवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा।
 
वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे। इससे कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
 
मिथुन : इस राशि के जातकों के सातवें भाव में शनि के मार्गी होने से सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
 
कर्क: शनि छठे भाव में मार्गी होने से कोर्ट कचहरी में लाभ मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे।
 
सिंह : शनि पांचवें भाव में मार्गी होने से संतान सुख मिलेगा। नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं।
 
कन्या : शनि चौथे भाव में मार्गी से भूमि, भवन, वाहन मिलने के योग बनेंगे।
 
तुला : शनि तीसरे भाव में मार्गी होने से साहस में वृद्धि और यात्राओं के योग बनेंगे।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव है। इस राशि में शनि दूसरे भाव में रहेंगे जिससे पैतृक संपत्ति में लाभ होगा।
 
धनु : धनु राशि के जातक भी साढ़े साती के प्रभाव में हैं। शनिदेव धनु राशि के जातकों के लग्न में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
मकर : शनि 12वें भाव में मार्गी रहेंगे। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव है। विदेश जाने के योग बन सकते है।
 
कुंभ : शनि 11वें भाव में होने से लाभ के योग के साथ नए अवसर मिलेंगे।
 
मीन : शनि इस राशि के 10वें भाव में रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में ख्याति मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments