Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Raksha Bandhan 2023: राखी का पर्व 30 या 31 अगस्त को, जानें एकदम सही जानकारी मुहूर्त के साथ

Webdunia
Raksha bandhan ke din bhadra kab se kab tak hai : रक्षा बंधन यानी राखी के पर्व को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। कुछ विद्वानों के अनुसार 30 और कुछ के अनुसार 31 अगस्त को मनाया जाना चाहिए रक्षाबंधन का त्योहार। आओ जानते हैं कि आखिर क्यों है ये दुविधा।
ALSO READ: रक्षा बंधन 2023 : 30 अगस्त को है राखी बांधने का दिन, जानें सबसे शुभ मुहूर्त
क्यों है असमंजस की स्थिति?
  1. परंपरा से श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है राखी का पर्व।
  2. पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 पर प्रारंभ होकर 31 अगस्त को सुबह 07:14 पर समाप्त होगी।
  3. पूर्णिमा का संपूर्ण काल 30 अगस्त को दिन के बाद रात्रि में रहेगा (अंग्रेजी समयानुसार 31 अगस्त की रात्रि में)
  4. 30 अगस्त को व्रत की पूर्णिमा रहेगी और 31 अगस्त को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी।
  5. 30 अगस्त पूर्णिमा के दिन इस बार भद्रा काल रहेगा।
  6. भद्राकाल सुबह 10:58 से रात्रि 09:01 तक रहेगा।
  7. भद्रा का निवास जब धरती पर रहता है तो कोई शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं।
  8. इस बार भद्रा का निवास धरती पर ही है।
  9. ऐसे में 30 अगस्त को सुबह 10:58 से रात्रि 09:01 तक राखी नहीं बांध सकते हैं।
  10. कुछ विद्वानों के अनुसार रात्रि 09:01 से अगले दिन सुबह 07:14 के बीच राखी बांध सकते हैं।
  11. कुछ विद्वानों का मानना है कि देर रात्रि में शुभ कार्य किया जाना उचित नहीं है इसलिए कई लोग अगले दिन ही रक्षा बंधन मनाएंगे।
  12. देश में कई जगह उदया तिथि के अनुसार ही यानी 31 अगस्त को भी त्योहार मनाया जाएगा।
  13. 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त समय:- रात्रि 9:01 से 11:13 तक। (शुभ के बाद अमृत का चौघड़िया रहेगा)
ALSO READ: रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करना चाहिए? जानें क्या कहता है ज्योतिष
31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-
  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक का है। इसके बाद पूर्णिमा का लोप हो जाएगा।
  • अमृत मुहूर्त सुबह 05:42 से 07:23 बजे तक।
  • इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा।
 
इन मुहूर्त में भी बांधी जा सकती है राखी- 
  1. अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:14 से 01:04 तक।
  2. अमृत काल : सुबह 11:27 से 12:51 तक।
  3. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:34 तक।
  4. सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:54 से रात्रि 08:03 तक।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments