Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिर्फ 2 दिन और बचा है पुरुषोत्तम मास, अवसर मत जाने दीजिए, कर डालें यह 7 कार्य

Webdunia
पुरुषोत्तम मास, मलमास, अधिक मास पर आपने बहुत सारी सामग्री पढ़ी होगी। अब यह पुण्य माह समाप्त होने वाला है। अगर अभी तक आपने कोई दान पुण्य नहीं किया है तो अब इस अवसर का लाभ उठाएं। आज हम आपको बता रहे हैं कि पुण्य कमाने के लिए अंतिम दो दिन आप कर सकते हैं यह 7 काम... 
 
मंत्र जप
‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र या गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का यथाशक्ति जप करें। श्रीविष्णु सहस्त्रनाम, पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त, हरिवंश पुराण और एकादशी महात्म्य कथाओं के श्रवण से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। श्रीकृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता, श्रीराम कथा वाचन और विष्णु भगवान की उपासना करने का खास महत्व है।

ALSO READ: 13 जून को होगा पुरुषोत्तम मास समाप्त, लाभदायी होंगे ये खास 10 उपाय
 
कथा सुनें और पढ़ें 
पुरुषोत्तम मास में कथा पढ़ने और सुनने दोनों का ही अद्भुत महत्व है। यदि संभव हो तो अंतिम दो दिन कथा पढ़ें या कहीं कथा चल रही हो तो सुनें। 
 
दान करें
अ ब तक आपने कोई दान नहीं किया है तो दान की तैयारी कर लीजिए। पुराणों में बताया गया है कि इस माह व्रत-उपवास, दान-पूजा, यज्ञ-हवन और ध्यान करने से मनुष्य के सभी पाप कर्मों का क्षय होकर उन्हें कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। आपके द्वारा गरीब को दिया एक रुपया भी सौ गुना फल देता है। अत: अंतिम दो दिन यथासंभव दान करें। 
 
दीप दान
पुरुषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र और श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विशेष महत्व है। इस मास में दीपदान करने से धन-वैभव के साथ ही आपको पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है। आखिरी दो दिन किसी भी पवित्र नदी या सरोवर में दीपदान कर सकते हैं। 
 
विष्णु उपासना
पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु के पूजन का पुण्य लाभ कमाएं। श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं। 

ALSO READ: विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुरुषोत्तम मास में अवश्य पढ़ें, जानिए श्रीविष्णु के 1000 नाम
 
स्वर्ण दान 
अंतिम दो दिन आप वह सब दान कर सकते हैं जो पूरे माह में दान का महत्व है। आपको वस्तुओं की सूची दी जा रही है। आप उनमें से कुछ भी दान कर सकते हैं लेकिन सोना दान करें तो यह अति उत्तम है। 

ALSO READ: पुरुषोत्तम मास की दान सामग्री, जा‍नें तिथिनुसार क्या दान करें...
 
मालपुए
अगर आपने पूरे माह दान नहीं किया है तो आखरी के दो दिन मालपुए दान कर भी आप पूरा पुण्य अर्जित कर सकते हैं। 


ALSO READ: अधिक मास आरंभ, यह 15 चीजें करें दान, हर समस्या का होगा समाधान

ALSO READ: आपने नहीं पढ़ी होगी अधिक मास की यह पौराणिक कथा

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments