Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चल रहा है पंचक, 6 अक्टूबर तक भूलकर भी न करें यह कार्य...

Webdunia
* जारी है पचंक, इन 5 दिनों में न करें यह कार्य... 
 
2 अक्टूबर 2017 की सुबह 7 बजकर 14 मिनट से पंचक की शुरुआत गई है, जो कि 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा। सोमवार के दिन पंचक लगने के कारण इसे 'राज पंचक' कहा जाता है। माना जाता है कि पंचक चन्द्रमा की स्थिति पर आधारित गणना है। जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है, उस समय को 'पंचक' कहते हैं।
 
 
पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। इस बार 2 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 14 मिनट से शुरू हुआ पंचक 6 अक्टूबर, शुक्रवार रात्रि 8 बजकर 58 मिनट तक जारी रहेगा। 
 
कहा जाता है कि पंचक के दिनों में कुछ कामों को करने की मनाही होती है जिसे हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन दिनों में कुछ कार्य विशेष नहीं किए जाते हैं, जैसे यात्रा, व्यापार, लेन-देन, नया कार्य आदि...। आइए जानें इन दिनों में कौन से काम करना अशुभ होता है।
 
पचंक के दौरान न करें ये कार्य - 
 
*  जिस समय धनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नहीं करना चाहिए। पंचक के प्रभाव से इस नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है। 
 
* जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनवाना चाहिए। इस नक्षत्र में धनहानि की आशंका होती है।
 
* शतभिषा नक्षत्र में कलह होने के योग बनते हैं। 
 
* पूर्वाभाद्रपद रोगकारक नक्षत्र होता है। 
 
* उत्तराभाद्रपद में धन के रूप में दंड होता है।
 
* पंचक में पलंग बनवाना बड़े संकट को न्योता देना है। 
 
* इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments