Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Astro : फरवरी में कब से कब तक पंचक, जानें क्या रखें सावधानियां

Webdunia
Panchak 2023 
 
सोमवार, 20 फरवरी 2023 को सुबह 1.14 मिनट पर शुरू हुआ पंचक काल इन दिनों जारी है। तथा इस पंचक का समापन 24 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 3.44 मिनट पर होगा। बता दें कि सोमवार के दिन से पंचक शुरू होने के कारण इसे राज पंचक के नाम से जाना जाता है। लेकिन सोमवार से प्रारंभ होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है, अत: मान्यतानुसार इसके प्रभाव से खासकर सरकारी कार्यों तथा संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है।
 
हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार पंचक काल के पांच दिनों को अशुभ समय माना जाता है और इस समयावधि में कोई भी शुभ कार्य करने से सफलता प्राप्त नहीं होती है। अत: इन दिनों में थोड़ा रुक कर ही शुभ कार्य करने पर विचार करना उचित रहता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण काल पंचक काल कहलाता है। 
 
इस तरह चंद्र ग्रह का कुंभ और मीन राशि में भ्रमण पंचक को जन्म देता है, अर्थात् पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है।
 
जानते हैं क्या होता है नक्षत्र और पंचक का प्रभाव- 
 
* पंचक के प्रभाव से घनिष्ठा नक्षत्र में अग्नि का भय रहता है। 
 
* शतभिषा नक्षत्र में कलह होने के योग बनते हैं। 
 
* पूर्वा भाद्रपद रोग कारक नक्षत्र होता है। 
 
* उत्तरा भाद्रपद में धन के रूप में दंड होता है। 
 
* रेवती नक्षत्र में धन हानि की संभावना होती है।
 
आइए जानते हैं पंचक के दौरान क्या-क्या रखें सावधानियां- 

जानिए सावधानियां- न करें ये कार्य : 

 
1. लकड़ी एकत्र करना या खरीदना। 
2. घर की छत डलवाना।
3. शव दहन।
4. पलंग या चारपाई बनवाना।
5. दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना।
6. कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य। 
7. पंचक के दौरान नवविवाहित दुल्हन को विदा करना आदि कार्य नहीं किए जानें चाहिए।

Panchak 2023

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments