Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Numerology : अपने मूलांक से जानिए कैसा होगा अप्रैल माह आपके लिए

Webdunia
april numerology


अप्रैल 2020 का महीना 1 से 9 तक के मूलांक के लिए  कैसा होगा आइए जानिए...
 
1, 10,19 या 28 को आता है जन्मदिन तो...
 
सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन संबंधी नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है। थकान हो सकती है।
 
 2, 11, 20 या 29 को आता है जन्मदिन तो...
 
पुरानी योजनाओं में सुधार करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए समय धैर्य से काम करने का है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
 
3, 12, 21 या 30 को आता है जन्मदिन तो...
 
सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। यात्रा से बचें। मित्रों की मदद से परेशानियां हल हो सकती है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। जीवन साथी की मदद मिलेगी।
 
4,13, 22 या 31 को आता है जन्मदिन तो...
 
वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। घर-परिवार में शांति से काम लें। क्रोध से बचें।
 
 5, 14 या 23 को आता है जन्मदिन तो...
 
वाहन चलाते समय में सावधानी रखें। कोई बड़ी परेशानी सामने आ सकती है। साथियों की मदद से आगे बढ़ेंगे तो बाधाएं जल्दी पार कर पाएंगे।
 
 6, 15 या 24 को आता है जन्मदिन तो...
 
पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जोखिम से बचें।
 
 7, 16 या 25 को आता है जन्मदिन तो...
 
परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सावधानी रखें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की वजह से परेशानी हो सकती है।
 
 8, 17 या 26 को आता है जन्मदिन तो...
 
लाइफ पार्टनर की मदद से कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यशैली सुधार सकता है। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का है।
 
9, 18 या 27 को आता है जन्मदिन तो...
 
अटका हुआ धन इस माह मिल सकता है। यात्राओं से बचना होगा। मित्रों की मदद से परेशानियां हल हो सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments