Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

22 March 2020 : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, हम सब पर होगा बड़ा असर

Webdunia
mangal makar rashi me


मंगल ग्रह को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मंगर ग्रह एक राशि में 45 दिनों तक रहते हैं और इन 45 दिनों में वह विभिन्न राशियों को अलग-अलग फल देते है। 8 फरवरी को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में आ गए थे। धनु देवगुरु बृहस्पति की राशि है। धनु राशि में मंगल 22 मार्च 2020 तक रहे। 22 मार्च को धनु से मकर की राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन 12 राशियों के लिए कैसा होगा। 
 
मेष
शुभ फल देगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना है। योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
 
वृषभ
वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। दुर्घटना होने की संभावना है। ऑफिस में विवाद से बचे। आपके मान-सम्मान को क्षति पहुंच सकती है। धन हानि होने की संभावना है।
 
मिथुन
मिथुन राशि वालों को यह गोचर शुभ फल देगा। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा और प्रेम संबंध में भी सफलता मिल सकती है। अदालती कार्यों को लेकर सावधान रहें और जमीन संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है।
 
कर्क
नौकरीपेशा लोगों को इस गोचर में सफलता मिलने की संभावना है। विवाद आपके पक्ष में हल होंगे। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कोर्ट-कचहरी का कार्यों में सफलता मिल सकती है।
 
सिंह
मंगल का यह गोचर सिंह राशिवालों को तकलीफ दे सकता है। प्रेम संबंधों में समस्या आ सकती है। जल्दीबाजी में लिए गए फैसले दिक्कत दे सकते हैं। कारोबार और नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।
 
कन्या
मंगल राशि परिवर्तन के दौरान माता की सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन अच्छे परिणाम देगा। ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।
 
तुला
मंगल का यह गोचर तुला राशिवालों को आर्थिक लाभ देगा। इस दौरान वाणी संयम रखने की जरूरत है। प्रेम संबंध में तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र ले अच्छी खबर मिलेगी।
 
वृश्चिक
इस राशि वालों के लिए ठीक नहीं हैं। इस दौरान भाई-बहनों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। किसी जोखिम वाली जगह पर निवेश करने से बचें।
 
धनु
आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन इस दौरान अतिआत्मविश्वास से बचें। आपका आकर्षण बढ़ेगा, जिसका फायदा आपको मिलेगा।
 
मकर
कार्यस्थल पर झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन भी दिक्कत से भरा रह सकता है। इसके बावजूद प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग है।
 
कुंभ
कुंभ राशि वालों को मंगल का यह गोचर अच्छे नतीजे देगा। धन लाभ होगा और नए प्रेम प्रसंग की भी शुरूआत हो सकती है। कारोबार और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
 
मीन
मंगल के इस राशि परिवर्तन से मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। राज्य पक्ष से संबंध अच्छे होंगे और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments