Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mars transit in Capricorn : 23 मार्च को मंगल मकर राशि के घर, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर

पं. हेमन्त रिछारिया
mangal makar rashi me


23 मार्च 2020, सोमवार को मंगल गोचरवश अपनी राशि परिवर्तन कर अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सामान्यत: मंगल 57 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है।
 
मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। मंगल में मारणात्मक शक्ति का आधिक्य होता है। जिस जातक का मंगल प्रबल होता है, वह सामान्यत: क्रोधी व उत्तेजनात्मक स्वभाव वाला होता है। मंगल का अपनी उच्चतर राशि मकर में प्रवेश समस्त 12 राशियों वाले जातकों को न्यूनाधिक रूप में प्रभावित करेगा।
 
आइए, जानते हैं कि द्वादश राशियों पर मंगल का गोचर कैसा प्रभाव देगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। दुर्घटना की आशंका है। चोरी के कारण धनहानि होगी। अचल संपत्ति विशेषकर भूमि आदि विवादों का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ वाद-विवाद होगा। साहस में कमी आएगी।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी होगी। शल्य चिकित्सा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार धनहानि होगी। प्रवास की संभावनाएं बनेंगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। शस्त्राघात व दुर्घटना की आशंका है। बंधु-बांधवों से विवाद होगा।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार स्त्री से कलह होगी। बंधु-बांधवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। वाद-विवाद के कारण मानसिक संताप रहेगा। पराक्रम में कमी आएगी। रक्त संबंधी संक्रमण के कारण कष्ट होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धनवृद्धि होगी। भूमि-भवन से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी एवं वाद-विवाद में विजय होगी।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार संतान को कष्ट होगा। धनहानि के योग हैं। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कष्ट होगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में हानि होगी। माता को कष्ट होगा। वाहन दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक सुख में कमी के कारण मानसिक अशांति होगी। ह्रदय संबंधी रोग के कारण कष्ट होगा। अपमान व जनविरोध होगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। राज्याधिकारियों से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। भूमि व भवन से लाभ होगा। अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी आएगी। धननाश होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दंड प्राप्त होगा। चोरों से नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। संक्रमण के कारण कष्ट होगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्य असफल होंगे। दुर्घटना के कारण कष्ट होगा। अग्नि व रक्त विकार के कारण कष्ट होगा। शत्रुओं से कष्ट की प्राप्ति होगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार व्यय अधिक होगा। प्रवास के योग बनेंगे। नेत्रों में परेशानी के कारण कष्ट होगा। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। स्त्री से कलह होगी।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ होगा। संपत्ति से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भूमि व भवन से लाभ होगा। सेना, पुलिस व अग्निशमन सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की पदोन्नति होगी।
 
मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1. मंगलवार के दिन 250 ग्राम बताशे बहते जल में प्रवाहित करें।
 
2. मंगलवार को किसी से कोई भेंट स्वीकार न करें।
 
3. प्रत्येक मंगलवार हनुमानजी को सिन्दूर अर्पण कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
4. लाल वस्त्रों का प्रयोग न करें।
 
5. मंगल यंत्र की नित्य पूजा करें।
 
6. मंगलवार के दिन मंगल का दान करें।
 
(दान सामग्री- लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, मसूर की दाल, तांबा, रक्त चंदन व लाल पुष्प आदि)
 
(निवेदन- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्म पत्रिका में ग्रह स्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments