Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या आपका जन्म मार्च में हुआ है, जानिए अपना स्वभाव Astrology से

क्या आपका जन्म मार्च में हुआ है, जानिए अपना स्वभाव Astrology से
अगर आप मार्च माह में जन्मे हैं तो Astrology के अनुसार जानिए कैसा होगा आपका स्वभाव- 
 
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह में जन्मे जातक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी और स्वभाव से मिलनसार होते हैं। 
 
2. इनके दोस्त बहुत ज्यादा होते है तथा ये किसी से भी जल्दी मित्रता कर लेते हैं। इनके आसपास हमेशा मित्रों की भीड़ लगी रह‍ती है। 
 
3. मार्च में जन्मे लोग विश्वसनीय तथा स्वभाव से उदार और प्रेमी ह्रदय होते हैं। स्वभाव से बातूनी होने के कारण सब पर अपनी छाप छोड़ देने वाले होते हैं। 
 
4. मिलनसार होने के कारण मित्रों, परिवार के साथ यात्राओं पर जाने के शौकीन तथा प्रकृति और एडवेंचर के काफी करीब होते है। 
 
5. अपने अच्छे स्वभाव के कारण हर क्षेत्र में जल्दी सफलता पाने वाले होते है। लेकिन कभी-कभी नशे की आदत के कारण केयरलेस भी हो जाते हैं। 
 
6. ये गहराई से विचार करने वाले तथा आनेवाली समस्याओं के बारे में सोच-समझकर फैसला लेने वाले होते हैं। अत: कई बार बड़ी समस्या में पड़ने से पहले ही खुद संभल जाते हैं। 
 
7. प्रेम के मामले में मार्च में जन्मे जातक रोमांटिक स्वभाव वाले तथा एक शुभचिंतक के रूप में हर समय सहायता करने वाले होते हैं। 
 
8. ये महफिल में छा जाने और महत्वाकांक्षी स्वभाव के कारण कार्य में खुद को समर्पित करके कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले होते हैं। 
 
9. मार्च में जन्म लेने वाले लोगों को नेचर और जीव-जंतुओं से बहुत लगाव होने के कारण ये उनका ध्यान भी परिवार के लोगों के समान ही रखते हैं। 
 
10. मार्च में जन्मे लोग किसी भी इंसान का दिल जीतने में माहिर होते हैं, ये त्याग को महत्व देने वाले और साफ दिल के होते हैं। 


webdunia
march born Personality
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मार्च 2022 राशिफल : साल का तीसरा महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए