Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mahesh Navami 2020 : महेश नवमी की पूजन विधि, मंत्र एवं शुभ मुहूर्त जानिए

Webdunia
Mahesh Navami 2020
 
31 मई 2020, रविवार को महेश नवमी है। हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी मनाई जाती है। महेश नवमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से लेकर अपार सुख, धन संपदा, अखंड सौभाग्य और प्रसन्नता में वृद्धि होती है।
 
आइए जानें कैसे करें शिव जी का पूजन और कौन-से मंत्र जपें- 
 
पूजन विधि-
 
* महेश नवमी के दिन शिवलिंग तथा भगवान शिव परिवार का पूजन-अभिषेक किया जाता है। 
 
* भगवान शिव को पुष्प, गंगा जल और बेल पत्र आदि चढ़ाकर पूजन किया जाता है। 
 
* डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की जाती है। 
 
* मां पार्वती का पूजन एवं स्मरण करके विशेष आराधना की जाती है।
 
पढ़ें ये मंत्र - 
 
महेश नवमी के दिन पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके मंत्रों का जाप करना चाहिए। जप के पूर्व शिव जी को बिल्वपत्र अर्पित करना चाहिए। उनके ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए। निम्नानुसार मंत्र जाप कर आप शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। 
 
* नमो नीलकण्ठाय। 
 
* प्रौं ह्रीं ठः। 
 
* ऊर्ध्व भू फट्। 
 
* ॐ नमः शिवाय। 
 
* ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
* ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय। 
 
* ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। 
 
* इं क्षं मं औं अं। 
 
महेश नवमी पूजन मुहूर्त
 
31 मई 2020, रविवार 
 
इस बार नवमी तिथि प्रारंभ 30 मई 2020, शनिवार को 19.55 मिनट पर होगा और 31 मई 2020, रविवार को 17.35 पर नवमी तिथि समाप्त होगी। 

ALSO READ: mahesh navami katha 2020 : महेश नवमी के दिन अवश्य पढ़ें देवाधिदेव भगवान शिव की यह कथा

ALSO READ: Mahesh Jayanti 2020 : जानिए भगवान शिव के 10 लाइफ मैनेजमेंट सूत्र

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

આગળનો લેખ
Show comments