Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

माघ पूर्णिमा कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत विधि

Webdunia
माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हर मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है और नए माह की शुरुआत होती है। इस साल माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 को है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और व्रत का खास महत्व होता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं और उन्हें सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। 
 
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 
 
माघ पूर्णिमा शनिवार, फरवरी 27, 2021 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – फरवरी 26, 2021 को दोपहर 03:49 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – फरवरी 27, 2021 को दोपहर 01:46 बजे
 
माघ पूर्णिमा का महत्व 
 
माना जाता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कहा गया है यदि माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है।
 
माघ पूर्णिमा व्रत विधि 
 
इस पूर्णिमा पर सुबह उठ जाना चाहिए। इस दिन सुबह उठने का महत्‍व है। स्‍नान करना चाहिए। पवित्र नदी में स्‍नान नहीं कर सकते तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्‍नान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। भगवान कृष्ण या विष्‍णु की पूजा करें। इस व्रत में काले तिल का विशेष रूप से दान किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

આગળનો લેખ
Show comments