Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और समृद्धि देंगे ये 9 उपाय, अवश्य जानिए

Webdunia
मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है। लेकिन जब तक मां लक्ष्मी की कृपा न हो, इन सभी सुखों एवं शुभता की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो जानिए ये 9 उपाय - 
 
1  शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर, स्नान कर स्वच्छ सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्रीयंत्र व मां लक्ष्मी के चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें। अगर संभव हो तो कमल का पुष्प मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
 
2  जब भी घर से किसी भी खास काम से निकलें, तो निकलने से पहले थोड़ा मीठा दही खाकर निकलें।
 
3  अगर आपके काम में अवरोध आ रहा है, तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी डालें।
 
4  शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं। 
 
5  अगर पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।
 
6  घर में स्थायी सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि रहती है और लक्ष्मी का वास होता है।
 
7  घर में बार-बार धनहानि हो रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय मन ही मन यह कामना करनी चाहिए कि भविष्य में घर में धनहानि का सामना न करना पड़ें। जब दीपक शांत हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए।
 
संपत्ति और संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो गजलक्ष्मी मां की उपासना करें। इससे संतान की प्राप्ति भी होगी और संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।
 
घर में या बाहर कहीं भी अन्न का अपमान न करें और न ही होने दें। जो लोग भी क्रोध में आकर खाने से सजी थाली फेंकते हैं उनके घर कभी धन, वैभव और सुख नहीं रहता। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments