Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

malmas 2020 march : आरंभ हो रहा है मलमास, आखिर क्यों नहीं करते हैं मांगलिक कार्य

Webdunia
भगवान सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही प्रारंभ हो जाता है मलमास जिसकी अवधि होती है एक माह की।

14 मार्च 2020 से एक माह की अवधि में समस्त शुभ कार्य जैसे गृहप्रवेश, मुंडन,यज्ञोपवित, विवाह संस्कार आदि वर्जित हैं।
 
कारण-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान सूर्य जब देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु व मीन में गोचर करते हैं तो यह काल बृहस्पति के निस्तेजन का काल माना जाता है। क्योंकि सूर्य तेजस्वी ग्रह हैं वे जब बृहस्पति की राशि मे प्रवेश करेंगे तो उनके बल व प्रभाव को प्रभावित करते हैं,साथ ही बृहस्पति के निस्तेजन से सूर्य का बल भी प्रभावित होता है। दोनों ग्रह का बल व प्रभाव परस्पर कम होता है। यह काल मलिन दशा के अंतर्गत आता है इसलिए इसे मलिन या मल मास कहा जाता है।
 
दूसरी अवस्था में मलमास को आत्मशोधन का काल भी माना गया है जिसमें मनुष्य को सांसारिक कर्मों से विमुख हो कर स्वयं की आत्मा का शोधन करना चाहिए क्योंकि ज्योतिष में सूर्य आत्मा के कारक हैं और बृहस्पति मुक्ति के। इन दोनों की इस अवस्था मे मनुष्य स्वयं की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
 
अतः मलमास की अवधि में मनुष्य को अपने समस्त दूषित कर्म,अहंकार,द्वेष,वासना को त्याग कर भगवत भजन कर स्वयं की सद्गति को साध लेना चाहिए।
 
क्या करें -मलमास की अवधि में निरंतर अपने इष्ट देवता का जाप, तप, स्वाध्याय,दान,हवन,गौ सेवा,तीर्थाटन, संत दर्शन आदि।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments