Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

होली 2023 महासंयोग : कौन से ग्रहों का होगा शुभ असर, क्या मिलेगा फल

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (16:56 IST)
फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 7 मार्च 2023 मंगलवार के दिन प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। इस बार का होलिका उत्सव कुछ खास होने जा रहा है। मौसम में अभी से ही गर्माहट है। आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है ग्रह और नक्षत्रों के शुभ संयोग और इसका क्या मिलेगा फल।
 
होली के शुभ योग : 
 
- धृति- 06 मार्च को रात्रि 08:54 से 07 मार्च के दिन रात्रि 09:14 तक रहेगा। इसके बाद शूल योग।
 
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | Holika dahan 2022 shubh muhurat: 06:31 से 08:58 तक रहेगा रहेगा।
 
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 से 12:33 तक।
 
- अमृत काल मुहूर्त : शाम 07:22 से 09:07 तक।
 
ग्रह संयोग : होली के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। इसी के साथ ही मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु के अपनी स्वराशि पर होने से हंस राजयोग बन रहा है। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि : बृहस्पति मीन में है लेकिन इसी साल मेष में गोचर करेंगे। ऐसे में अभी से ही मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि के द्वार खुल जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। 
 
मिथुन राशि: इस ग्रह परिवर्तन से आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। 
 
सिंह राशि: इस ग्रह परिवर्तन से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। संतान प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार के लिए यह गोचर शुभ है।
 
धनु राशि: आपके लिए यह ग्रह परिवर्तन कार्य स्थल पर प्रमोशन के साथ ही नई जिम्मेदारी लेकर आएगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में कुछ नया कर पाने में सक्षम होंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मीन राशि: फिलहाल गुरु आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। त्रिग्रही योग से आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments