Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोमवार को हरियाली अमावस्या, कैसे करें शिवजी को प्रसन्न (पढ़ें राशिनुसार)

Webdunia
Shravan Amavasya Worship

20 जुलाई 2020, सोमवार को हरियाली अमावस्या है। श्रावण मास की आने वाली हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व है। इस अवसर पर शिव पूजन का बहुत ही महत्व है। इस दिन मंदिरों में पवित्र जल से शिवाभिषेक, महारुद्राभिषेक से भोलेनाथ को प्रसन्न करने से विशेष पूजन का फल प्राप्त होता है। 
 
इस दिन तीर्थक्षेत्र व पवित्र नदी तटों पर स्नान एवं दान करना पुण्यदायी माना जाता है। हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिवशंकर की आराधना अपनी राशिनुसार की जाए तो विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है।
 
आइए जानें हरियाली अमावस्या पर कैसे करें शिवजी की आराधना :- 
 
मेष राशि वाले जातक भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक करना लाभदायी रहेगा।
 
 
वृषभ राशि वाले जातक भगवान शिव को 5 सफेद पुष्प अर्पण कर पीपल की पूजा करें।
 
मिथुन राशि वाले जातक आज भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं। 
 
कर्क राशि वाले जातक भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाएं।
 
सिंह राशि वाले जातक शंकरजी को 3 धतूरे चढ़ाएं।
 
कन्या राशि वाले जातक काली गाय को गुड़ खिलाकर शिवजी की पूजा करें।
 
तुला राशि वाले जातक शिवजी का दुग्धाभिषेक करें, अति लाभदायी रहेगा। 
 
वृश्चिक राशि वाले जातक शंकरजी को तीर्थ जल चढ़ाने के बाद 5 बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
धनु राशि वाले जातक शिवजी को 108 बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजन करें।
 
मकर राशि वाले जातक शिवजी को 5 प्रकार की मिठाई और हरे फल अर्पित करें।
 
कुंभ राशि वाले जातक भोलेनाथ को शहद अर्पित करने से लाभ होगा।
 
मीन राशि वाले जातक शिवजी को 5 पीली वस्तु चढ़ाएं, तो मनोकामना पूर्ण होगी। 

ALSO READ: Hariyali Amavas : कैसे मनाएं हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए 15 खास बातें

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments