Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

19 सितंबर को होगा श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन, जानिए सबसे अच्छे मुहूर्त कौन से हैं

Webdunia
Ganesh Visarjan 2021
 
गणेशोत्सव गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। अनंत चतुर्दशी के ही दिन श्री गणेश विसर्जन भी होता है अर्थात 19 सितंबर 2021, रविवार के दिन होगा। 
 
19 सितंबर, रविवार को श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के शुभ मुहूर्त- 
 
चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ- 19 सितंबर 2021 को 05.59 मिनट से हो रहा है और 20 सितंबर 2021 को 05.28 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। 
 
* प्रातः- 07.40 मिनट से दोपहर 12.15 मिनट तक।
 
* अपराह्न- 01.46 मिनट से 03.18 मिनट तक।
 
* सायंकाल- 06.21 मिनट से 10.46 मिनट तक।
 
* रात्रि- 01.43 मिनट से 03.12 मिनट तक।

 
* उषाकाल (भोर की बेला)- 20 सितंबर, सोमवार 04.40 मिनट से 06.08 मिनट रहेगा। 
 
कैसे करें विसर्जन-
 
श्री गणेश विसर्जन से पूर्व स्थापित श्री गणेश प्रतिमा का संकल्प मंत्र के बाद षोड़शोपचार पूजन-आरती करना चाहिए। गणेश जी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं। मंत्र बोलते हुए 21 दूर्वा-दल चढ़ाएं। 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्डू मूर्ति के पास चढ़ाएं और 5 ब्राह्मण को प्रदान कर दें। शेष लड्डू प्रसाद के रूप में बांट दें। 
 
पूजन के समय यह मंत्र बोलें- ॐ गं गणपतये नम:
 
दूर्वा-दल चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें- श्री गणेश को 21 दूर्वा-दल चढ़ाई जाती है। दो दूर्वा-दल नीचे लिखे नाम मंत्रों के साथ चढ़ाएं।
 
- ॐ गणाधिपाय नम:।- ॐ उमापुत्राय नम:।- ॐ विघ्ननाशनाय नम:।- ॐ विनायकाय नम:।- ॐ ईशपुत्राय नम:।- ॐ सर्वसिद्धप्रदाय नम:।- ॐ एकदन्ताय नम:। - ॐ इभवक्त्राय नम:। - ॐ मूषकवाहनाय नम:।- ॐ कुमारगुरवे नम:।
 
 
इसके बाद श्री गणेश की आरती करें और विसर्जन स्थल पर ले जाकर पुन: एक बार आरती करें एवं श्री गणेश की प्रतिमा जल में विसर्जित कर दें और यह मंत्र बोलें-यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
 
19 सितंबर को शाम 04.30 से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा, अत: इस दौरान विसर्जन न करें। 

ALSO READ: Anant chaturdashi katha 2021 : अनंत चतुर्दशी की व्रत कथा किस्मत बदल देती है...

ganesh visarjan muhurat

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments