Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Amavasya 2020 : अमावस्या आज, कौन सा दान है शुभ जानिए अपनी राशि के अनुसार

Webdunia
24 तारीख को भौमवती अमावस्या मनाई जा रही हैं। अमावस्या तिथि सोमवार, 23 मार्च को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो गई,  मंगलवार के दिन दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर इसका समापन होगा।
 
शास्त्रों में अमावस्या का बहुत महत्व बताया गया है। धन की कमी दूर करने के लिए यह खास दिन माना गया है। मंगल देव को कर्ज मुक्ति का देवता माना जाता है। मंगल की उपासना करने से रुपए-पैसे और धन संबंधी सभी परेशानियों दूर करने में सक्षम है। 
 
इस दिन दान-पुण्य और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं। इस दिन दान करना अतिशुभ माना जाता है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है :-
 
12 राशियां और उनके दान :- 
 
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। 
 
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। 
 
सिंह- कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें। 
 
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
 
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें। 
 
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा। 
 
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है। 
 
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें। 
 
मीन- साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments