Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बुध ने शुक्र के घर में कर लिया है प्रवेश, इन 6 राशियों के मिट जाएंगे क्लेश

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (17:11 IST)
Mercury transit in Taurus 2022
Budh grah ka mesh rashi parivartan 2022 : 8 अप्रैल 2022 को बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया था जहां वह 25 अप्रैल 2022 तक रहने के बाद अब वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। वृषभ राशि शुक्र की राशि है जहां पर बुध का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता रहा है जिसके चलते 6 राशियों को लाभ मिलेगा।

 
1. मेष राशि (Aries) : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर वाणी में सुधार करेगा और नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे लेकिन आर्थिक रूप से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलह दी जाती है कि कहीं भी साईन करने के पहले दस्तावेज को जरूर अच्‍छे से पढ़ लें।
 
2. वृषभ राशि (Taurus) : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर शुभ फलदायी है। दांपत्य जीवन आनंददायक गुजरेगा। साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भवन का नवीनीकरण होगा या भवन खरीदने के योग हैं। प्रसिद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
 
3. कर्क राशि (Cancer) : आपकी राशि के एकादश यानी 11वें भाव में गोचर करेगा। आपकी आमदानी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। निवेश के लिए अच्छा समय है। व्यापार में विस्तार की संभावना है। परिवार में खुशियां रहेंगी और सामाजिक संपर्क का विस्तार होगा।
 
4. सिंह राशि (Leo) : बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा और आप पहले की अपेक्षा और बेहतर रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। व्यापारी हैं तो यह समय व्यापार में विस्तार करने का है। परिवार में भी संबंधों में सुधार होगा।
 
5. कन्या राशि (Virgo) : बुध आपकी राशि के नवम यानी 9वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार, करियर और नौकरी के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे या बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। परिवार के लोगों से प्यार और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और खर्चों पर नियंत्रण करें। 
 
6. धनु राशि (Sagittarius) : बुद आपकी राशि के षष्टम यानी छठे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति की संभावन है। व्यापारी हैं तो आय के अन्य स्रोत पैदा होंगे। नया कार्य करने के लिए अनुकूल समय है। करियर में सफलता मिल सकती है। हालांकि कड़ी मेहनत करना होगी।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments