Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Prediction 2023: 21 अप्रैल को गुरु के राशि परिवर्तन से बनेगा विपरीत राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा फायदा

Webdunia
Jupiter transit 2023: गुरु मार्गी अवस्था में ही 21 अप्रैल 2023 को रात के 08 बजकर 43 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मेष में प्रवेश करने से विपरीत राजयोग बनेगा क्योंकि यहां पर राहु पहले से ही विराजमान हैं। इसी के साथ गजलक्ष्मी योग भी बन रहे हैं। गुरु ग्रह का मंगल की राशि में मेष में गोचर करना बहुत ही शुभ मान जाता है। जिस भी जातक की कुंडली में विपरीत राजयोग होता है वह राजा जैसे जीवन यापन करता है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में विपरीज राजयोग आपका भाग्य बदल देगा। करियर में सफलता के साथ ही नौकरी में आपकी स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपके पद में बढ़ोतरी के साथ ही वेतन वृद्धि भी होगी। व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्‍छे मुनाफे वाला साबित होगा। आपके संबंधों का विस्तार होगा।
 
धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में इस राजयोग का बनना करियर और शिक्षा के लिए बहुत ही शुभ है। संतान पक्ष से आपको बहुत ही खुशी का समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए यह बहुत ही शुभ समय रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय आपके अनुकूल सिद्ध होगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में इस योग का निर्माण हो रहा जो सभी तरह की सुख और सुविधाओं का विस्तार करा है। आपने शनि के कारण अब तक जो भी खोया तो अब वह सभी पुन: प्राप्त करने का समय आ गया है। नौकरीपेशा हैं या व्यापारी आपको चारों ओर से लाभ मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments