Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2024 october: दिवाली के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

WD Feature Desk

, शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (09:50 IST)
Guru pushya nakshatra 2024 dates and time: इस बार दिवाली के पहले 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा जो कि अति शुभ माना जा रहा है। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन खरीदा के लिए शुभ माना जाता है। 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक यह नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है़ अत: इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।
 
  • धनतेरस 2024 के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में सोना और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए
24 अक्टूबर 2024 गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन का शुभ मुहूर्त:-
सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच।
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच।
 
नोट : वैसे इसे दिन पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा इसलिए राहुकाल छोड़कर कभी भी कुछ भी खरीद सकते हैं। राहुकाल दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 के बीच रहेगा।
webdunia
पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति (गुरु), शनि और चंद्र का प्रभाव होता है इसलिए सोना, चांदी, लोहा, बहीखाता, परिधान, उपयोगी वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। स्वामी शनि है अत: लोहा और चंद्र का प्रभाव रहता है इसलिए चांदी खरीदते हैं। स्वर्ण, लोहा या वाहन आदि और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है। इसी के साथ ही बड़े निवेश करना इस नक्षत्र में अत्यंत शुभ माने जाते हैं।ALSO READ: दीपावली 2024: जानें कब है दिवाली, 1 नवंबर या 31 अक्टूबर को? तिथि, मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

धनतेरस पर क्यों खरीदना चाहिए नमक? जानिए इसके पीछे का कारण