Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Astrology : शनि अस्त का क्या होगा हम सब पर असर

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (12:54 IST)
Shani Ast 2023: 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और अब इसी राशि में 30 जनवरी को अस्त हो गया है। शनि एक राशि में 2 वर्ष 6 माह तक रहते हैं। वक्री और मार्गी चाल के कारण यह समय कम या ज्यादा भी हो सकता है। जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत पास आ जाता है तो अस्त माना जाता है। शनि जब दोनों तरफ से सूर्य के 15 अंश पर स्थित होते हैं तो ये अस्त हो जाते हैं।
 
मेष राशि : आपकी राशि के दसवें एवं ग्यारहवें भाव के स्वामी शनि ग्यारहवें भाव में अस्त हो गए हैं। ऐसे में आपको कार्यक्षत्र में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। वेतन वृद्धि या पदोन्नति में अड़चन आ सकती है। आर्थिक संकट से 2-4 होना पड़ सकता है। निवेश से बचें। पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के नौवें और दसवें भाव के स्वामी शनिदेव दसवें भाव में अस्त हो गए हैं। ऐसे में आपको भी कार्यक्षत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का फल मिलने में देरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण की संभावना बनेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के आठवें और नौवें भाव के स्वामी शनिदेव नौवें भाव में अस्त हो गए हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कड़ी मेहनत से ही सफल होंगे। सावधान रहने की जरूरत है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के सातवें और आठवें भाव के स्वामी शनिदेव आठवें भाव में अस्त हो गए हैं। दांपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। अचानक से होने वाले घटनाक्रम बढ़ सकते हैं। कलह से बचें और वाणी पर संयम रखें। मकान संबंधी कार्य को अभी स्थगित ही रखें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी शनिदेव सातवें भाव में अस्त हो गए हैं। आपको भी दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव का सामान करना पड़ सकता है। आपको अपना व्यवहार संयमित रखना होगा। कार्यक्षेत्र में शुत्र आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि : आपकी राशि के पांचवें और छठे भाव के स्वामी शनिदेव छठे भाव में अस्त हो गए हैं। छात्र और नौकरीपेशा जातक को इससे परेशानी खड़ी होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं से बचकर रहें। कार्य पर ही फोकस रखें।
 
तुला राशि : आपकी राशि के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी शनिदेव पांचवें भाव में अस्त हो गए हैं। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। लोगों से ज्यादा मेलजोल बढ़ाने से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान दें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी शनिदेव चौथे भाव में अस्त हो गए हैं। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाहन या संपत्ति खरीदी में रुकावट आएगी। निवेश से अभी बचना चाहिए। घर परिवार में सुख और खुशियों में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
 
धनु राशि : आपकी राशि के दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी शनिदेव तीसरे भाव में अस्त हो गए हैं। भाई-बहनों से मनमुटाव न रखें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार में सतर्कता से काम लें। संचार और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों को चुनौति का सामना करना पड़ सकता है।
 
मकर राशि : आपकी राशि के प्रथम और दूसरे भाव के स्वामी शनिदेव दूसरे भाव में अस्त हो गए हैं। धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गलत खानपान के कारण सेहत बिगड़ सकती है। गलतफहमी के कारण रिश्‍ते भी बिगड़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के लग्न और बारहवें भाव के स्वामी शनिदेव लग्न में अस्त हो गए हैं। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। खानपान अच्छा बनाए रखें। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी शनिदेव बारहवें भाव में अस्त हो गए हैं। लंबी यात्राओं से बचना होगा। विदेश से जुड़े कार्यो में सतर्कता से काम लेना होगा। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments