Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अप्रैल 2019 : ज्योतिष की नजर से कैसा है यह माह, जानिए देश-विदेश, व्यापार सबके क्या होंगे हाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उत्तर-पश्चिम के देशों में सुख-शांति रहेगी। दक्षिण के देशों में आपसी झगड़े रहेंगे एवं पूर्व के देशों में युद्ध का भय बना रहेगा। विश्व में राजनीतिक उथल-पुथल रहेगी। बालकों पर कष्ट रहेंगे। वृद्धजनों के लिए अप्रैल माह शारीरिक तकलीफ वाला रहेगा। महिला वर्ग के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा।
 
मध्य अप्रैल में ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की व बांग्लादेश मध्य माह में आर्थिक उन्नति करेंगे। अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया आतंक व विरोधी देशों से परेशान रहेंगे। भारत, रूस, उत्तर कोरिया, अंडमान द्वीप, दुबई व नेपाल जैसे देशों में इस माह आर्थिक परेशानी रहेगी, साथ ही भारत में आंतरिक विरोध उभरेगा।
 
सोना, पीतल, हल्दी, चने की दाल, अरहर व धनिये के भावों में तेजी-मंदी रहेगी। चांदी, चावल, जौ, उड़द व सफेद चंदन के भावों में तेजी रहेगी।
 
इस माह विज्ञान के क्षेत्र में परेशानी आएगी। कृषि में फसल अच्छी रहेगी, परंतु इस माह भारत के उत्तराखंड में परेशानी रहेगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूर्व-दक्षिण के देशों में सुख-शांति रहेगी व प्रजा उन्नति करेगी। उत्तर के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे एवं पश्चिम के देशों में पड़ोसी देशों से तालमेल में परेशानी आएगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की नजर से देखें तो इस माह तापमान में वृद्धि रहेगी। पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक गर्मी रहेगी व मैदानी भागों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। कहीं-कहीं प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है।

ALSO READ: अप्रैल 2019 : नए माह के नए सितारे, आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं, जानिए
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments