Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगहन मास शुरू, जानिए कैसे चमकाएं अपनी किस्मत? अवश्य रखें इन 10 बातों का ध्यान

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 से नया हिन्दी माह अगहन शुरू हो गया है़, जोकि 12 दिसंबर, गुरुवार तक जारी रहेगा। इसका अन्य नाम मार्गशीर्ष मास भी कहते हैं। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप कहा गया है। इन दिनों में श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। खास कर इस महीने निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
 
आइए जानें... मार्गशीर्ष मास में किन बातों का रखें ध्यान, कैसे चमकाएं अपनी किस्मत?
 
1. इस महीने में नित्य श्रीमद्‍भगवतगीता का पाठ करें।
 
2. पूरे महीने ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का निरंतर जाप करें। 
 
3. भगवान श्री कृष्ण की उपासना अधिक से अधिक समय तक करें।
 
4. इस महीने से संध्याकाल की उपासना अनिवार्य हो जाती है। 
 
5. मार्गशीर्ष के महीने में तेल की मालिश बहुत उत्तम होती है।
 
6. अगहन के महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
7. अगर इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान का अवसर मिले तो इसे न गंवाएं, अवश्य ही नदी में स्नान करें। 
 
8. इस महीने से मोटे परिधानों का उपयोग भी शुरू कर देना चाहिए।
 
9. श्री कृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
 
10. इस महीने से चिकनाई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।
 
मार्गशीर्ष के इस पवित्र महीने में अगर आपने उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए भगवान श्री कृष्ण की उपासना की और उनका भजन-कीर्तन किया तो निश्चित ही आपका कल्याण होगा। अत: इस महीने को व्यर्थ न गंवाते हुए धर्म-कर्म करते रहना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

Guru pushya nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र के इस वृक्ष पर अर्पित किया जल तो होगी लक्ष्मी की प्राप्ति

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments