Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इन 18 बातों का ध्यान रखेंगे तो सुख, समृद्धि और सफलता को कोई नहीं रोक सकेगा....

Webdunia
सुंदर,सुखमय जीवन हम सबकी चाहत होती है। धन, सफलता, समृद्धि,सौभाग्य और ऐश्वर्य चाहते हैं तो यहां दी जा रही 18 बातों पर अवश्य ध्यान दीजिए... इनका पालन कीजिए.. फिर देखिए कौन रोक सकता है धन, धान्य, सुख सफलता को आपसे दूर... 
 
1. सूर्योदय के पहले उठें और उगते सूर्य के दर्शन करें, गायत्री मंत्र का उच्च स्वर में उच्चारण करें। 
 
2. सूर्य दर्शन के बाद सूर्य को जल,पुष्प और रोली-अक्षत का अर्घ्य दें, सूर्य के साथ त्राटक करें। 
 
3. बिस्तर से उठते समय दोनों पैर जमीन पर एक साथ रखें, उसी समय इष्ट का स्मरण करें और हाथों को मुख पर फेरें। 
 
4. स्नान और पूजन सुबह 7 से 8 बजे के बीच अवश्य कर लें। 
 
5. घर में तुलसी और आक का पौधा लगाएं और उनकी नियमित सेवा करें। 
 
ALSO READ: सावन मास के पहले दिन खरीदें यह 10 सामग्री, अच्छे दिनों की होगी शुरुआत
6. पक्षियों को दाना डालें। 
 
7. शनिवार और अमावस्या को सारे घर की सफाई करें, कबाड़ बाहर निकालें और जूते-चप्पलों का दान कर दें। 
 
8. स्नान करने के बाद स्नानघर को कभी गंदा न छोड़ें। 
 
9. जितना संभव हो सके भांजी और भतीजी को कोई न कोई उपहार देते रहें। किसी बुधवार को बुआ को भी चाट या चटपटी वस्तु खिलाएं। 
 
10. घर में भोजन बनाते समय गाय और कुत्ते का हिस्सा अवश्य निकालें। 
 
ALSO READ: लाल किताब की यह 9 सावधानियां जरूर पढ़ें कोई भी उपाय आजमाने से पहले, वरना पछताएंगे
11. बुधवार को किसी को भी उधार न दें, वापस नहीं आएगा। 
 
12. राहू काल में कोई कार्य शुरू न करें। 
 
13.श्री सूक्त का पाठ करने से धन आता रहेगा। 
 
14. वर्ष में एक या दो बार घर में किसी पाठ या मंत्रोक्त पूजन को ब्राह्मण द्वारा जरूर कराएं।
 
15. स्फटिक का श्री यंत्र, पारद शिवलिंग, श्वेतार्क गणपति और दक्षिणावर्त शंख को घर या दुकान आदि में स्थापित कर पूजन करने से घर का भण्डार भरा-पूरा रहता है। 
 
 
ALSO READ: 5 देवी-देवताओं को पसंद है नीले रंग के फूल, जानिए 10 टोटके नीले फूल के
 
16. घर के हर सदस्य को अपने-अपने इष्ट का जाप व पूजन अवश्य करना चाहिए। 
 
17. जहां तक हो सके अन्न, वस्त्र, तेल, कंबल, अध्ययन सामग्री आदि का दान करें। दान करने के बाद उसका उल्लेख न करें। 
 
18. अपने राशि या लग्न स्वामी ग्रह के रंग की कोई वस्तु अपने साथ हमेशा रखें।  
 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

આગળનો લેખ
Show comments