Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शुक्रवार को यह 15 काम करें, सफलता के शिखर चूमें

Webdunia
शुक्र, ग्रहों में सबसे चमकीला और प्रेम का प्रतीक है। अपने जीवनसाथी को कष्ट देने, किसी भी प्रकार के गंदे वस्त्र पहनने, घर में गंदे एवं फटे-पुराने वस्त्र रखने से शुभ-अशुभ फल देता है। शुक्र ग्रह भोग-विलास, सांसारिक सुख, प्रेम, मनोरंजक, व्यवसाय, पत्नी का कारक ग्रह है। मूत्राशय, चर्म संबंधी बीमारी से इसका सीधा संबंध है।
 
* अपने भोजन को जूठा करने से पूर्व कुछ भाग गाय का निकालें।
 
* शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें।
 
* चांदी, चावल, दूध, दही, श्वेत चंदन, सफेद वस्त्र तथा सुगंधित पदार्थ किसी पुजारी की पत्नी को दान करें।
 
* घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
 
* श्वेत चंदन का तिलक करें।
 
* पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।

* चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
 
* सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
 
* संतान प्राप्ति के लिए हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।
 
* शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
 
* खीर कौओं और गरीबों को खिलाएं।
 
* शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
 
* किसी खराब आंख वाले व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करें।
 
* शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।
 
* शुक्र बलवान होने पर‍ सिले हुए सुंदर वस्त्र, सेंट (परफ्यूम) और आभूषण उपहार में नहीं देने चाहिए। शुक्र से संबंधित वस्तुओं जैसे सुगंध, घी और सुगंधित तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

Guru pushya nakshatra: गुरु पुष्य नक्षत्र के इस वृक्ष पर अर्पित किया जल तो होगी लक्ष्मी की प्राप्ति

अखंड गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग आज, इस दिन क्या करें, जानें 20 काम की बातें

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments