Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

30 साल बाद शुक्र और शनि का होगा मिलन, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

30 साल बाद शुक्र और शनि का होगा मिलन, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत
Shani Shukra Yuti: शनि ग्रह फिलहाल कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं जहां वे वर्ष 2025 तक रहेंगे। वर्ष 2024 की शुरुआत में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में जाने वाले हैं। कुंभ में शुक्र और शनि की युति करीब 30 वर्ष के बाद बनेगे। शनि का खुद के मित्र शुक्र के साथ मिलन से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगा।
 
मेष राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में इस युति के बनने से धन लाभ होगा। यानी आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। करियर और नौकरी में उन्नति होगी और जीवन में शुभ समाचारों की संख्या बढ़ जाएगी। व्यापार में भी आपको जबरदस्त लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के दशम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते कार्यक्षेत्र में चौगुनी उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन होगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ जाएगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के नवम भाव में यह युति बन रही है जो कि भाग्य का भाव है। आपके लिए यह युति शानदार रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। आपको पितरों का तर्पण करने से इस युति का जबरदस्त लाभ मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में यह युति फलदायी साबित होगी। बस आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना और उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ ही साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहना होगा।
 
तुला राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में यह युति लंबी यात्रा से लाभ का योग बना रही है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। छोटे से निवेश में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के धन भाव यानी दूसरे भाव में यह युति बन रही है। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। कमाई के साधन बढ़ने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे जिसके चलते व्यापार में उन्नति होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिंदू धर्म ग्रंथ गीता की 8 खास बातें, जीवन को बदलकर रख देगी