Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2023 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बनेगा ये राजयोग, 5 राशियों की चमक जाएगी तकदीर

Webdunia
शनि ग्रह अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को खुद की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह शनि की मूल त्रिकोण राशि होने के कारण शश योग बन रहा है। करीब 30 साल बाद ऐसी घटना घट रही है जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयो ग के चलते 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
 
मेष राशि : मेष राशि में इस समय राहु का गोचर है और अगले साल बृहस्पति का गोचर होगा। शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में धन संपत्ति को लेकर आपकी किस्मत चमक जाएगी। इससे नौकरी, करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्यस्थल पर आपको प्रगति देखने को मिलेगी। शनि आपकी दशम और नवम भाव के स्वामी भी है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्र है जिसकी शनि से बनती है। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
 
कन्या राशि : शनि आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा तब आपको शश योग का लाभ मिलेगा। इसे आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। रोग से भी छुटकारा मिलेगा। आपमें साहस और पराक्रम बढ़ेगे। सभी कार्यों से बाधाएं हटेंगी। कानूनी मामलों में विजय होंगे। नौकरी या व्यापार में भी सफलता मिलेगी।
मकर : शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में शश योग के कारण आपके खर्चों पर लगाम लगेगी। धन की आवक बढ़ेगी। आमदानी अर्जित करने में आप सफल होंगे। बचत भी होगी। पारिवारिक जीवन में आपने मधुरता और सामंजस्यता बढ़ा ली तो किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। शनि के मंदिर कार्य न करें।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का गोचर होगा जो आपके स्वभाव के साथ ही आपकी किस्मत भी बदल देगा। आपको पूराने रोग से मुक्ति मिलेगी। पैतृत संपत्ति का निपटारा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी 2023 से धनु को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। कुंभ और मकर को साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। मीन पर साढ़ेसाती लगेगी। मिथुन और तुला को ढैया से मुक्ति मिलेगी। कर्क और वृश्‍चिक पर शनि की ढैया शुरू होगी।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments