Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मकर राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

-धन लाभ और मानसिक शांति के साथ खुशियां लाया है नया साल

WD Feature Desk
Capricorn 2023 horoscope
Capricorn राशिफल 2023 - Makar Rashifal 2023
मकर राशिफल 2023-Makar Rashifal 2023
मकर राशि 2023 -Makar Rashi 2023
मकर राशिफल 2023
 
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। साल 2023 आपकी अब तक चली आ रही सारी दिक्कतों और कष्टों को दूर करने आ रहा है। 17 जनवरी 2023 को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यानी साल 2023 में शनि के इस राशि परिवर्तन से मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा और उसी के साथ अब वे राहत की सांस ले सकेंगे। साल 2023 मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है।
 
 नए साल में शनि का शुभ गोचर मकर राशि वालों को कार्यों में अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा। अटके हुए, रूके हुए कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी और साल के अंत तक आप अपना वर्चस्व स्थापित करने में कामयाब होंगे। अब तक असफलताओं ने आपको बहुत सताया है पर अब आपको सफलताएं मिलने लगेंगी। संतान सुख की तमन्ना है तो यह साल सकारात्मक परिणाम देगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
 
आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे रहेंगे। जब देव गुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो धन-संपत्ति और समृद्धि के शुभ योग बनाएंगे। अप्रैल से अक्टूबर के बीच गुरु चांडाल दोष का निर्माण होगा अत: इस समय गलत फैसलों से बचें। अपनी दुर्बलताओं पर नियंत्रण रखें। हालांकि राहु का गोचर आपके लिए शुभ होगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस साल 2023 में आपको दो अच्छी और बड़ी बातें मिलेंगी 1-धन लाभ और 2-मानसिक शांति। जब किसी भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होता है तब शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। 
 
नौकरीपेशा के लिए भी साल बहुत शानदार होगा। प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा बदलाव होने के संकेत हैं। करियर में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। निवेश किए हुए धन में अच्छी वृद्धि के संकेत हैं। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस वर्ष जमीन-जायदाद और मकान की खरीद-बिक्री से लाभ के अवसर आएंगे। साल 2023 में कुछ छुटपुट सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है। शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने से सेहत चमकती रहेगी। इस साल मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
 
 मकर राशिफल 2023 के अनुसार आपको प्रोफेशनल लाइफ में कई चमकते अवसर प्राप्त होंगे। अगर परेशानियां आई भी तो धैर्य और हिम्मत के साथ आप हर लड़ाई को जीत लेंगे। जो लोग सिंगल हैं उनकी जल्द ही शादी हो जाएगी लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। वर्ष के अंत में साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है लेकिन आप ध्यान से जीवन पर नजर डालेंगे तो आपका साथी सही और आप गलत साबित होंगे इसलिए आप खुद का मूल्यांकन जरूर करें।

आपने जिस भी क्षेत्र में निवेश किया होगा उन सबमें लाभ प्राप्त होगा। मकर राशि के कुछ जातक कानूनी जीत और हासिल धन का आनंद उठाएंगे। इस साल आपको मनमाफिक धन प्राप्ति होगी और यकीनन भाग्य खुलेगा। अगर आप मनमाने खर्च करने वालों में से हैं, तो आपको चाहिए कि कुछ पैसा आप अवश्य बचत करें। जो कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं उन्हें नया वर्ष खुद को गढ़ने में मदद करेगा। 
 
इस साल रचनात्मक लोगों के लिए चांदी ही चांदी है। पीठ पीछे बात करने वाले लोगों की ओर ध्यान देने से बचें। अपने परिवार के लिए आपका प्यार काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन आपका बेपनाह प्यार आपकी कद्र कम कर रहा है। इस साल आपको मूड स्विंग भी हो सकते हैं। ट्रैवलिंग करने का मौका मिल सकता है। आप वेकेशन पर जा सकते हैं। यह आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा, गलतफहमियां खत्म हो जाएंगी।
 
 पार्टनर और आप एक-दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे। तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस साल परिवार के सदस्यों के रिश्ते बेहतर होंगे, जिससे घर में सब कुछ बेहतर होने लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से चीजें बिगड़ सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट फॉलो करें, स्वस्थ आहार का सेवन करें और बिना वजह उत्साहित होने से बचें। जो लोग व्यवस्थित ढंग से काम नहीं करते हैं, उन्हें प्लान बनाकर काम करना चाहिए।

शादीशुदा लोगों के लिए इस साल अच्छा समय है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आपके पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। कभी भी कम्युनिकेशन गैप न होने दें। अपने रिश्ते को संजोए रखने के लिए उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें। शानदार साल है आपके लिए खूब फायदा उठाएं। 

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments