Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (08:03 IST)
Gemini Monthly Horoscope 2022,
Gemini Monthly Horoscope 2022: मिथुन राशि का वर्ष 2022 में जनवरी माह का कैसा रहेगा भविष्यफल। क्या होगा इस माह के अंतर्गत सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि का हाल। जानिए जनवरी माह का मासिक राशिफल (Mithun Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) की आपको किन बातों का सामने करना पड़ेगा या कि रहेगा सभी कुछ सुखद।
 
 
1. मिथुन राशि जनवरी माह 2022 (Gemini zodiac sign January 2022) : आपके लिए यह माह शुभ समाचार लेकर आएगा। हालांकि आपको अपना व्यवहार अच्छा रखने की जरूरत है अन्यथा मुसीबत खड़ी हो जाएगी। आओ जानते हैं कि क्या कहते हैं इस माह के सितारे।
 
परिवार : घर-परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। मांगलिक कार्य और यात्रा के योग हैं। किसी का रिश्‍ता पक्का होगा। सभी से आपके मधुर संबंध बनेंगे। कुछ नया करने का सोच रहे हैं, तो कर डालें।
 
व्यापार : व्यापारियों के लिए शुभ संकेत हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा और यदि कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो डरें नहीं, सोच-समझकर कर दें, लाभ ही होगा। 
 
नौकरी : यदि नौकरीपेशा हैं तो आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर काम का बोझ भी बढ़ जाएगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह माह आपके लिए अवसरों से भरा है। ऐसे में इंटरव्यू की तैयारी पूरी करके रखें।
 
करियर : छात्रों को नए टॉस्क मिलेंगे और पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अन्य कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जैसे खेलकूद, संगीत या चित्रकारी में आप बेहतर करके प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
 
दांपत्य : विवाह हो चुका है तो रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट झेलना पड़ सकती है, परंतु आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा।
 
विवाह : अविवाहित हैं तो अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खोजबीन को तेज करना होगा। 
 
प्रेम : यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह सतर्क रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें।
 
सेहत : सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य है। पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments