Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

2018 : मूलांक 5 के लिए नए साल के सितारे...

2018 : मूलांक 5 के लिए नए साल के सितारे...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

5, 14 व 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाता है। ये नए-नए विचार, नई युक्ति, तर्क, विलक्षण सूझबूझ से भरे होते हैं। हमेशा क्रियाशील मस्तिष्क के स्वामी अपनी वाली पर आ जाएं तो अच्‍छे-अच्‍छों की खाट खड़ी कर दे। आपका प्रतिनिधि ग्रह 'बुध' है। यह व्यापार का कारक है अत: ऐसे लोग सफल व्यापारी होते हैं।
 
इस वर्ष आपको पूंजी, कच्चा माल तथा श्रम प्रबंधन में विशेष योग्यता दिखानी होगी अन्यथा दिक्कतें बढ़ेंगी। संपत्ति में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बेकार पड़ी संपत्ति को बेचने का मन बनेगा। इन पर व्यय होगा।
 
शुभ दिन- 1, 3, 4, 5, 7, 8, 14 तथा 23 तारीखें।
शुभ रंग- हल्का हरा, पिस्ता, श्वेत तथा भूरा रंग शुभ रहेंगे।
शुभ दिवस- सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार।
शुभ रत्न- पन्ना रत्न शुभ है।
शुभ देवता- लक्ष्‍मीजी, चांदी या स्फटिक की मूर्ति स्थापित करें तथा बुधवार व्रत शांति देगा।
 
स्वास्थ्य- बुखार, जुकाम, छूत के रोगों से बचें। स्नायु रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से परेशान रहेंगे। लकवा भी हो सकता है। आवेश में कोई कार्य न करें। रात्रि जागरण से हानि होगी। दूसरों से काम निकाल पाएंगे।

धनार्जन के लिए तथा नौकरी में लाभ होगा। स्वतंत्र व्यापार में लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में उन्नति तथा करियर में सफलता प्राप्त होगी। विवेक का प्रयोग करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

2018 : मूलांक 6 के लिए नए साल के सितारे...