Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Assam Assembly Elections: नड्डा ने लगाया कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (14:33 IST)
तिनखोंग (असम)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अवसरवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि विपक्षी दल सत्ता में आया तो असम में अंधेरे दिन शुरू हो जाएंगे।

ALSO READ: असम के बोकोखाट में गरजे पीएम मोदी, बताया कांग्रेस का मतलब
 
नड्डा ने डिब्रूगढ़ जिले के तिनखोंग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा असम की जनता की रक्षा व सेवा में सदैव आगे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीतिक करना है। वह केरल में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और पश्चिम बंगाल तथा असम में उससे हाथ मिला लिया है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि हाथी की तरह कांग्रेस के दांत भी खाने के कुछ और तथा दिखाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा कहती कुछ है जबकि करती कुछ और है और वह समाज को बांट रही है। नड्डा ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि विपक्षी दल के सत्ता में आने का अर्थ अंधेरे दिनों की शुरुआत है जबकि भाजपा का मतलब विकास है। उन्होंने कहा कि यदि आप अंधेरा चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ चले जाएं लेकिन यदि आप विकास चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ थाम लें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments