Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (00:26 IST)
sp to contest by elections on all 9 seats of up akhilesh yadav announce : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर चुनाव लड़ेंगे।
 
यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा एकजुट हैं और ’इंडिया’ गठबंधन उपचुनाव में जीत की नई इबारत लिखेगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया।
ALSO READ: cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द
उन्होंने कहा कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ और इस रणनीति के तहत ‘इंडिया’ गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीट पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
 
उन्होंने कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। ‘इंडिया’ गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।”
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है।
 
यादव ने कहा कि इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी नौ विधानसभा सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है।
 
सपा प्रमुख ने कहा, “देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए (पिछड़े दलित अल्पसंख्यक) का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए।”
 
सपा नेता ने कहा कि देशहित में ‘इंडिया’ गठबंधन की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी। राज्य की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
 
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं- उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं। इनपुट भाषा 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments