Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शीघ्र विवाह करना है तो अक्षय तृतीया पर आजमाएं यह उपाय

शीघ्र विवाह करना है तो अक्षय तृतीया पर आजमाएं यह उपाय
अक्षय तृतीया सभी मुहूर्तों में सर्वाधिक शुभ और शुद्ध मुहूर्त माना गया है। जिन युवा साथियों की शादी में विलंब हो रहा है वे इस दिन इस उपाय को आजमा सकते हैं... 
 
इस प्रयोग को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए। 
 
*यह प्रयोग रात के समय किया जाना चाहिए।
 
* इसके लिए आप एक बाजोट / पटिये पर पीला कपड़ा बिछाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस बैठ जाएं।
 
* मां पार्वती का चित्र अपने सामने रखें।
 
* अपने सामने बाजोट पर एक मुट्ठी गेहूं की ढेरी रखें।
 
* गेहूं पर एक विवाह बाधा निवारण यंत्र स्थापित करें और चंदन या केसर से तिलक करें।
 
* उक्त पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बाद हल्दी माला से निम्न मंत्र का जप करें: 
 
लड़कों के लिए मंत्र ...  
 
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोदभवाम्।। 
 
लड़कियों के लिए मंत्र 
 
ॐ गं घ्रौ गं शीघ्र विवाह सिद्धये गौर्यै फट्। 
 
उक्त मंत्र को अक्षय तृतीया से चार दिनों तक नित्य 3-3 माला का जप करें। अंतिम दिन इस सामग्री को देवी पार्वती के चरणों में किसी भी मंदिर में छोड़ आएं। शीघ्र ही आपका विवाह हो जाएगा। यह प्रयोग पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। यह सिद्ध प्रयोग है अत: मन में कोई संदेह ना लाएं। अन्यथा उपाय का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय तृतीया से चमकाएं अपना सौभाग्य, जानिए क्या करें