Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

84 महादेव : श्री पृथुकेश्वर महादेव(49)

Webdunia
अंगराज के पुत्र वेन के अंगों के दोहन से पृथु नामक एक बालक का जन्म हुआ। पृथु महापराक्रमी ओर जगत विख्यात हुआ। पृथु के राज्य में हवन नहीं होते थे, वेद मंत्रों का उच्चारण भी नहीं होता था। सारी प्रजा हाहाकार कर रही थी। राजा ने क्रोध में आकर त्रिलोक को जलाने की इच्छा की। इसी समय नारद मुनि वहां प्रकट हुए ओर राजा से कहा कि पृथ्वी ने अन्न का भक्षण किया है। इस कारण आप पृथ्वी का वध करें। राजा ने अग्नि अस्त्र पृथ्वी पर छोड़ा जिससे पृथ्वी जलने लगी। पृथ्वी गाय रूप लेकर राजा के पास आई ओर उससे क्षमा मांगी।


पृथ्वी ने राजा से कहा उसे जो चाहिए वह दोहन कर प्राप्त कर ले। राजा ने गाय रूपी पृथ्वी का दोहन कर हिमालय को कड़ा बनाकर अन्न व रत्न प्राप्त किए। प्रजा खुशहाल हो गई। इधर राजा का ध्यान गोवध की ओर गया। राजा पाप से दुखी होकर अपने प्राणों को त्यागने के लिए निकल पड़ा। नारद मुनि ने राजा से कहा कि आप अंवतिका नगरी में अभयेश्वर महादेव के पश्चिम में स्थित शिवलिंग का दर्शन करो, आप निष्पाप हो जाएंगे ओर ऐसा ही हुआ। राजा पृथु के दोष मुक्त होने से लिंग का नाम पृथुकेश्वर हुआ।

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स